दलित बस्ती में लगी आग:एक दर्जन से अधिक कच्चे मकान जले, घर का सामान जलकर राख; पीड़ित परिवारों में मचा कोहराम
रोहतास के नोखा प्रखण्ड के बरांव पंचायत के बिसुनपुरा के मुसहर टोला में रविवार को आग लग गई। कच्चे घर और फूस की छत होने के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक घरों को अपने चपेट में ले लिया। आग लगने के किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं क्योंकि सभी तुरंत घर छोड़ बाहर निकल गए। लेकिन अगलगी से घर और उसमें रखे सामान, कपड़े, नकदी, पैसे सब जल गए। जुटे ग्रामीणों ने खुद अपने प्रयास से आग पर काबू पाया और मुखिया को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि बब्लू गुप्ता ने बताया कि अगलगी में एक दर्जन से अधिक मकान जल गए। बताया कि शिवमुनि मुसहर, नारद मुसहर, फुलसारो कुंअर, छोटू मुसहर, जितेंद्र मुसहर, ललिता मुसहर, कांति मुसहर, राजेश मुसहर, अरूण मुसहर, चंदन मुसहर, पिंटू मुसहर, हीरामन मुसहर, वकील मुसहर एवं जिंतेंद्र मुसहर, का मकान जला है। आगलगी में इन परिवारों का सारा समान भी जल गया है। पीड़ित परिवारों की महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है। घर, सामान, कपड़ा, पैसा सब जल गया है। मुखिया ने कहा कि संभवतः शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन उनके पहुंचने के पहले ही आग पर काबू पा लिया गया ह
मुखिया द्वारा सीओ को सूचना दी गई। सूचना पर नोखा अंचल की राजस्व पदाधिकारी अनुपमा कुमारी पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। नोखा सीओ सुमन कुमार ने बताया कि वो खुद मौके पर जा रहे हैं, पीड़ित परिवारों के को अस्थाई आसरा के लिए प्लास्टिक और ठंड से बचने के लिए कंबल तत्काल बांटा जाएगा।
सौजन्य: दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से bhaskar.comमें प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।









