कानपुर के सामाजिक संगठनो के सयुक्त मंच ने EVM के विरोध में उठाई आवाज
उत्तर प्रदेश कानपुर कचेहरी : सामजिक संगठनो के सयुक्त मंच व अधिवाक्ताओ ने मिलकर EVM के विरोध में कौशिक पार्क से जुलुस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा व EVM का पुतला फूका |
सामजिक संघटनो में शामिल होने वाले बीएस -4 ,बहुजन मुक्ति मोर्चा ,दलित उत्पीरण मंच , सामाजिक एकता मंच व अधिवक्ता शामिल हुए |वक्ताओ ने बताया की EVM से चुनाव करने पर कई शिकायत और शंकाओ को लेकर कई राजनैतिक दलों नेआपत्तिय की है कई संघठनो ने उसकी निष्पक्षता सवाल उठाये है सुप्रीम कोर्ट में रिट भी दायर की जा चुकी है वक्ता गोविन्द नारायण ने बताया की गिनती के दौरान VV pad से निकलने वाली पर्चियों का मिलान व मशीन में पड़े वोट से मिलान न करना सवाल खड़े करता है इसलिए EVM मशीन पर विश्वाश न होने पर EVM पर प्रतिबंध लगाकर बैलेट पेपर से चुनाव करने के मांग राष्टपति से करते है |
इस मौके पर प्रमुख रूप से शामिल होने वाले चमन खन्ना ,सोनेलाला गौतम श्रीकांत पाल , पैंथर धनीराम बौद्ध सुरेश वर्मा ,रामपाल नागवंशी ,भारत राजयोगी प्रदीप यादव ,संतोष बाल्मीकि मलखान सिंह , जावेद मंसूरी ,मुन्ना जमाल , अत्तर सिंह राजनारायण नागवंशी (बोनी )बेटालाल दिवाकर अपने अपने समर्थको के साथ मौजूद रहे |
सौजन्य: दैनिक आज
नोट: यह समाचार मूल रूप सेajhindidaily.com में प्रकाशित हुआ है |और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।








