नर्सिंग स्टॉफ को फार्मासिस्ट ने गंदी नियत से रात 1 बजे बुलाया OT में, FIR दर्ज
आरोप है कि 25 दिसंबर को नाइट ड्यूटी के दौरान रात करीब एक बजे गोंडा निवासी फार्मासिस्ट मो. फैसल ने इंस्ट्रूमेंट साफ करने के बहाने उन्हें ओटी में बुलाया और गलत ढंग से पकड़ लिया| इस दौरान फैसल छेड़छाड़ करने लगे| इसी बीच वलरामपुर निवासी फार्मासिस्ट आमिर भी ओटी में घुस आए और दोनों ने पीड़िता को दबोच लिया और संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे. विरोध पर धमकी दी|
लखनऊ. इंदिरानगर इलाके में स्थित एक हॉस्पिटल की नर्सिंग स्टाफ ने वहीं काम करने वाले दो फार्मासिस्ट पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए गुरुवार को इंदिरानगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है| पुलिस के मुताबिक अलीगंज निवासी पीड़िता ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि वह इंदिरानगर स्थित एक हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत है|
शिकायत पर हॉस्पिटल से निकलवा देने की बात कहते हुए भगा दिया| स्टाफ की हरकत से पीड़िता सदमे में चली गई और ड्यूटी पर जाना छोड़ दिया| इसके बाद करीबी दोस्त की मदद से वह गुरुवार को थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया| इंस्पेक्टर इंदिरानगर सुनील तिवारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है|
सौजन्य: लल्लूराम न्यूज़
नोट: यह समाचार मूल रूप से lalluram.com में प्रकाशित हुआ था और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।









