कर्नाटक : दलित महिला की न्यूड परेड मामले में दो और लोग गिरफ्तार
कर्नाटक पुलिस ने दलित महिला को निर्वस्त्र करके घुमाने के मामले में शुक्रवार को एक नाबालिग सहित दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, बेलगावी जिले के वंटामुरी गांव की एक लड़की अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी की मां (दलित महिला) के साथ मारपीट की और उसे निर्वस्त्र कर घुमाया था।पुलिस ने आरोपी की पहचान संतोष नायक (19) के रूप में की है और कहा है कि संतोष नायक और नाबालिग लड़के की गिरफ्तारी के साथ, उसने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए विशेष विंग आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दिया है। मामले में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।10 दिसंबर को 42 वर्षीय महिला को उसके घर के बाहर घसीटा गया, न्यूड किया गया और परेड कराई गई। इतना ही नहीं फिर उसे बिजली के खंभे से बांध दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई। दरअसल, महिला का बेटा कथित तौर पर गांव की एक लड़की के साथ भाग गया था।
सौजन्य:नवयुग सन्देश
नोट: यह समाचार मूल रूप से navyugsandesh.comमें प्रकाशित हुआ था और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।









