‘तुम बहुत गुंडे बन रहे हो …’बोलते हुए दबंग ने दलित चाचा -भती जे पर चलाई गोली
बांदा में दबंग ने मामूली विवाद में दलित परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया | पहले जातिसूचक गालिया दीं फिर तमंचे से फायरिग कर दी| परिवा र के दो लोगों के पैरों में गोली लग गई| आनन-फानन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी . पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज की है|
उत्तर प्रदेश के बांदा में दबंग ने एक दलित परिवार पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया |मामूली विवा द में उसने पहले जातिसूचक गालिया दीं . इसके बाद तमंचे से फायरिग की | परिवार के दो लोगों के पैरों में गोली लग गई| परिजनो ने पुलिस को इसकी सूचना दी और आनन-फानन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया , जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है|
मामला अतर्रा थाना भुजवल पुरवा का है यहाँ रहने वाले पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया 16 दिसंबर शाम अतर्रा का एक दबंग खेत के बगल में बनी सरकारी नाली को बराबर कर रहा था . मेरे भाई और चाचा ने नाली बराबर करने का विरोध किया . इस पर दबंग भड़क गया और जातिसूचक शब्दों के सा थ गालियां देनी शुरु कर दी |
आरोपी दबंग पर कड़ी का र्रवा ई की मांग है
उसने आगे बताया , ‘तुम बडे गुंडे बन रहे हो ‘ कहते दबंग ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया . इससे निकली गोली मेरे भाई और चाचा के पैर में लग गई. दो नों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पीडित परिवार ने आरोपी दबंग पर कड़ी कार्रवा ई की मांग की है|
मामले में ASP ने कही ये बा त
ASP लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया अतर्रा के भुजवन पुरवा में एक सरकारी नाली को ट्रैटर से बराबर कर रहा था . मौके पर मौजूद दो लोगों ने विरोध किया , तो उसने फायरिग कर दी . गोली जाकर दोनों के पैर में लग गयी . तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी पर एसपी ने 20 हजा र का इनाम घोषित किया है| पुलिस की 5 टीमें उसको पकड़ने के दबिश दे रही हैं|
सौजन्य : आजतक
नोट : समाचार मूलरूप से .aajtak.in में प्रकाशित हुआ है मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित|









