दलित महिला के साथ घर में घुस किया रेप, बेटे को जान से मारने की धमकी; मामला दर्ज
महिला के साथ घर मे घुसकर रेप करने का सनसनीखेज मामला सामनेआया है। यहांआरोपी ने महिला के घर मे घुसकर रेप किया और आरोपी ने महिला के इकलौते बेटे को मौत के घाट उतारने की धमकी भी दी है।
ग्वालियर में एक महिला के साथ घर मे घुसकर रेप करने का सनसनीखेज मामला सामनेआया है। यहांआरोपी ने महिला के घर मे घुसकर रेप किया और उसने महिला के इकलौते बेटे को मौत के घाट उतारने की धमकी भी दी। आरोपी महिला का रेप करने के बाद मौके से फरार हो गया। इस मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
घटना शहर के ग्वालियर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुरानी छावनी थाना इलाके में स्थित ग्राम बरौआ की है। पुलिस के अनुसार गाँव की रहनेवाली 32 साल की दलित महिला ने थाने में पहुंचकर बताया कि चार साल पहले उसके पति लापता हो गया था। तब से वह अपने ससुराल वालों के साथ उसी घर के एक हिस्से में साथ रहती है। बीती रात वह खाना खानेके बाद अपने बेटे के साथ घर की ऊपर मंजिल पर स्थित अपने कमरे में सोने चली गई। रात लगभग 12 बजे उसके पड़ोस में रहने वाला पूरन किरार छत के रास्ते से उसके कमरे में पहुंच गया। आते ही आरोपी ने महिला पर झपट्टा मारा। इसके बाद आरोपी गलत हरकत करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसे पटक दिया। आरोपी ने महिला को मुंह दबा लिया और बेटे की हत्या की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकाता भी रहा।
इस घटना के दौरान पीड़ित महिला विरोध करती रही जिससेआहट पाकर घरवाले बाहर आए और उन्होंनेआरोपी को दबोचने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी उन्हें धक्का देकर खुद को छुड़ाकर छत के रास्ते वहां से फरार हो गया। घटना वाली रात को ही अपने ससुराली जनों के साथ महिला थाने पहुंची और वहांआप बीती सुनाकर केस दर्ज कराया। इस मामले में एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि नामजद आरोपी के खिलाफ घर मे घुसकर रेप, जान से मारने की धमकी देनेऔर दलित उत्पीड़न का केस दर्जकर उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश भी दी गई है, लेकिन अभी तक वह पुलिस की गिरफ्त मेंनही आया है। उन्होंनेकहा कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
सौजन्य : द वायर
नोट : समाचार मूलरूप सेthewirehindi.com में प्रकाशित हुआ है मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित |









