दलित महिला से मारपीट का मामला: कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, 2 साल के बेटे के सामने मां को पीटा
भिवाड़ी थाना में एक कांस्टेबल के जरिए रात के समय एक दलित महिला से मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला ने कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाते हुए भिवाड़ी थाने के SHO और कॉन्स्टेबल के खिलाफ शुक्रवार को भिवाड़ी एसपी योगेश दाधीच की लिखित में शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है.
क्या था मामला
भिवाड़ी के सूरज सिनेमा की भानू लेबर कॉलोनी में रहने वाली पूजा अपने पति अपने दो बच्चो के साथ भिवाड़ी एसपी कार्यालय पहुंची. वहां उसने एसपी योगेश दाधीच को अपनी पूरी व्यथा सुनाकर लिखित में शिकायत दी वहीं भिवाड़ी एसपी योगेश दाधीच ने भी मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. महिला ने एसपी को दी गई लिखित शिकायत में बताया की, ‘पड़ोस मे रहने वाले एक व्यक्ति के साथ उसके पति का पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जब महिला अपने पति के साथ इसकी शिकायत लेकर भिवाड़ी थाने में गई तो पुलिस कर्मी ने उसके पति को गाली गलौच करते हुए मारपीट की. साथ ही धमकाते हुए थाने मे बैठा लिया.
वह जब थाने में अपने पति से मिलने के लिए गई तो थाने के एक हेड कांस्टेबल ने उसे बुरी तरह से उसके साथ मारपीट की. जिससे पूजा की कमर सहित कई जगह पर अंदरूनी चोटे भी आई.
पीड़ित महिला ने भिवाड़ी थाने के कांस्टेबल संदीप यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, जिस दौरान कांस्टेबल संदीप के जरिए उसकी पिटाई की जा रही थी, उस समय उसका 2 वर्षीय बेटा भी थाने में वही पर था और अपनी मां को पिटता हुआ देखता रहा.
महिला ने बताया की जब उसकी पिटाई की जा रही थी उस समय कोई महिला पुलिसकर्मी वहा मोजूद नही थी इस पूरी खबर पर भिवाड़ी थाने की पूरी पुलिस मामले को लेकर चुप्पी साधे रही तो वही एसपी भिवाड़ी ने मामले का संज्ञान लिया.
सौजन्य : Zee news
नोट : समाचार मूलरूप से zeenews.indcom में प्रकाशित हुआ है मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित !









