उच्चन्यालय पहुंचा दलित की कीमती जमीन पर अवैध कब्जे का मामला
मालीपुर, संवाददाता। स्थानीय बाजार मेंस्टेशन रोड पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामनेएक दलित की बेशकीमती जमीन परकिए गए अवैध कब्जेके मामलेमेंवर्षों बाद भी राजस्व विभाग सेकोई कार्रवाई न किए जानेके कारण मामला उच्च न्यायालय पंहुचा
उच्च न्यायालय नेउपजिलाधिकारी जलालपुर को दो सप्ताह के अंदर मामलेको निस्तारित करने का आदेश दिया है। बताया जाता हैकि मालीपुर टुटहवा निवासी दलित महावीर की मालीपुर मेंगाटा संख्या 829 मेंरकवा लगभग तीन बीघा खतौनीशुदा जमीन है, जिस पर आधा दर्जन लोगों नेअवैध रूप से कब्जा कर लिया है। अवैध कब्जे से मुक्त करनेके लिए महावीर ने राजस्व विभाग व मुख्यमंत्री पोर्टल समेत विभागीय उच्चाधिकारियों के यहां दर्जनों बार शिकायत की लेकिन इसकी शिकायतें
नक्कारखाने में तूती की आवाज बनकर रह गईं। हर तरफ से हार मानकर महावीर नेउच्च न्यायालय की शरण ली। उच्च न्यायालय ने उपजिलाधिकारी जलालपुर को दो सप्ताह में मामलेका निस्तारण करनेका आदेश दिया है। न्यायालय के आदेश के बाद अब दलित को जहां न्याय मिलने की उम्मीद हो गई है, जबकि अवैध कब्जेदारों के हाथ पांव फूलनेलगेहैं|
सौजन्य :लाइव हिंदुस्तान
दिनाक :08 नवम्बर 20 23
नोट : समाचार मूलरूप से livehindustan.com में प्रकाशित हुआ है नवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित









