खंडवा में मामूली विवाद पर भीड़ ने दलित युवक को पीटा, 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
खंडवा में मामूली विवाद में विशेष समुदाय की भीड़ ने एक दलित युवक को पीट दिया। पिटाई से घायल होने पर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपितों पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
खंडवा। मामूली विवाद में विशेष समुदाय की भीड़ ने एक दलित युवक को पीट दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना जावर पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम भामगढ़ की है।
कई लोगों ने मिलकर पीटा
टीआइ जीपी वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे 24 वर्षीय रोहित पुत्र दिलीप ढाक्से अपनी बाइक से मस्जिद के पास से निकल रहा था, तभी वहां उपस्थित आरोपित अनिस, अक्की, दानिश, केश, रौनक, शाजिद, एजाज, आरिफ, साबू, साहिल, जुबेर, शाहरुख, मुस्तकीम व अरबाज सहित अन्य ने मिलकर उससे मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया।
आरोपिचों को भेजा जेल
मारपीट में फरियादी के घायल होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। आरोपितों के खिलाफ बलवा, एट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया, साथ ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं दूसरे पक्ष के फरियादी शेख वजीर पुत्र रुस्तम के टप में तोड़फोड़ करने की शिकायत पर आरोपित रोहित के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है
सौजन्य :नईं दुनिया
दिनाक :27 अक्टूबर20 23
नोट : समाचार मूलरूप से naidunia.com में प्रकाशित हुआ है मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित !









