UP News: दरोगा पर लगा महिला से गैंगरेप का आरोप, चलती कार में साथियों के साथ की शर्मानक हरकत
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से खाकी को शर्मसार करबे वाली खबर आई है. यहां एक महिला ने जंघई चौकी इंचार्ज पर एक महिला के साथ रेप करने का आरोप
प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में गंगापार के सराय ममरेज थाना क्षेत्र की जंघई चौकी इंचार्ज ने पुलिस महकमे को शर्मसार किया है|चौकी इंचार्ज दारोगा पर एक महिला के साथ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर चलती कार में रेप करने का आरोप लगा है| दरोगा पर रेप के आरोप से पुलिस विभाग में खलबली मच गई| मामला सामने आते ही हंडिया एसीपी को जांच सौंप गई है|
पूरी घटना भदोही जिले की बताई जा रही है| पीड़िता अनुसूचित जाति की है. पीड़िता के मुताबिक उसे कोई व्यक्ति फोन पर परेशान करता था और अश्लील बातें करता था| फोन पर बात न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी| इसी मामले की शिकायत करने पीड़िता चौकी इंचार्ज के पास गई थी. चौकी इंचार्ज ने शिकायती पत्र लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था. इसके बाद 21 सितंबर शाम 6 बजे चौकी इंचार्ज ने फोन कर पीड़िता को बुलाया और कहा कि जो तुम्हें परेशान करता है उसकी गिरफ्तारी करनी है|
महिला के चौकी पहुंचने पर चौकी इंचार्ज अपने तीन अन्य सिपाहियों के साथ निजी कार से उसे भदोही ले गए. रास्ते में दुर्गागंज बाजार में उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज पिला दी, जिसके बाद कार में उसके साथ गैंगरेप किया. लौटते वक्त भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास कार पेड़ से टकरा गई| बताया जा रहा है कि आरोपी दारोगा नशे में धुत था| महिला का आरोप है कि सरकारी गाड़ी से दुर्गागंज के दरोगा और सिपाही उसे पुलिस चौकी ले गए. इस घटना के बारे में जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी गई|
इसके बाद पीड़ित महिला भोर में अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई. जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस फसरों से की पुलिस अफसर के संज्ञान में आने के बाद तफ्तीश शुरू कर दी गई है. ग्रामीणों का आरोप है कि मामला पुलिस से जुड़ा होने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है|
सौजन्य : न्यूज़ 18
नोट : समाचार मूलरूप से hindi.news18.com में प्रकाशित हुआ है ! मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित!









