महिला को बाल्टी से पीटा,काटा दांत
पानी भरने के विवाद में असोथर थाने के बेरुई गांव में एक महिला को पड़ोसी महिलाओं बाल्टी से पिटाई कर दी। बाद में एक महिला ने उसके हाथों में दांत से काट लिया।
बेरुई निवासी शोभित पासवान की पत्नी ज्ञानमती का आरोप है कि वह गुरुवार शाम सरकारी हैंडपंप में पानी भरने गई। जहां मौजूद गायत्री, प्रीती और ममता ने उसकी बाल्टी फेंक दी। विरोध करने पर उन्होंने बाल्टी से पिटाई कर दी। प्रीती ने उससे हाथ में दांत से काट गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सौजन्य : Live hindustan
नोट : समाचार मूलरूप से में livehindustan.com प्रकाशित हुआ है ! मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित !









