अंबेडकर प्रतिमा पर बरसाए पत्थर!:दलितों से की मारपीट, इछावर थाने में शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित
इछावर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा कुर्मी गांव में मंगलवार रात निकाले गए एक जुलूस के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर लाठी, पत्थर से हमला किया। हमले में प्रतिमा क्षतिग्रस्त हुई है। आरोप है कि जुलूस में शामिल लोगों ने दलित समाज के लोगों को जाती सूचक गालियां दी और उनके साथ मारपीट भी की है।
बुधवार को भीम आर्मी और कुछ सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इछावर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पीड़ित मनोज मालवीय ने बताया कि मंगलवार शाम को बजरंग समिति द्वारा गांव में डीजे के साथ जुलूस निकाला जा रहा था।
शेरू वर्मा, सुक्का वर्मा और रवि माली द्वारा गांव में स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर लाठी-डंडे और पत्थर से हमला कर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर इन लोगों ने मुझे जातिसूचक गालियां दी और उनके साथियों के साथ मिलकर मारपीट की।
इछावर थाना टीआई उषा मरावी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर रहे हैं। गांव में जाकर स्थिति का जायजा लेकर बयान दर्ज किए जाएंगे।
सौजन्य : Dainik bhaskar
नोट : समाचार मूलरूप से bhaskar.com में प्रकाशित हुआ है ! मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित !









