बेतिया में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश और विरोध करने पर हाथ काटने वाला गिरफ्तार
प्रशिक्षु डीएसपी सह प्रभारी थानाध्यक्ष नवनीत कुमार ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास मामले में पीड़िता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई थी। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी के घर समेत अन्य ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी। लेकिन वह फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना पर छापेमारी कर सोमवार को गिरफ्तार किया है।
बिहार के बेतिया में पुलिस ने एक नाबालिग दलित छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश और विरोध करने के मामले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां नाबालिग छात्रा कोचिंग जा रही थी। उसी दौरान आरोपी ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से उसका हाथ काट कर घायल कर दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के बैतापुर गांव निवासी मो. हसनैन के रूप में की गई है। आरोपी हसनैन ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
प्रशिक्षु डीएसपी सह प्रभारी थानाध्यक्ष नवनीत कुमार ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास मामले में पीड़िता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई थी। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी के घर समेत अन्य ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी। लेकिन वह फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना पर छापेमारी कर सोमवार को गिरफ्तार किया है।
प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि नाबालिग का इलाज पुलिस अभिरक्षा में बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है। उस पर लगातार नजर रखी जा रही है। मामले में बैतापुर गांव निवासी आरोपी युवक मोहम्मद हसनैन समेत उसके पिता शेख इदरीश, गुलरेज आलम, मजरे आलम और उमैर शेख के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
प्रशिक्षु डीएसपी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी हसनैन पहले से शादीशुदा है, उसके बच्चे भी हैं। घटना के कुछ दिन पहले से वह नाबालिग के पीछे पड़ा हुआ था। घटना के आठ दिन पहले उसने कोचिंग जाने के वक्त पीड़िता को एक लव लेटर भी दिया था। छात्रा ने लेटर को अपने परिजनों को देकर शिकायत की थी। उसके बाद विगत शनिवार सुबह जब वह कोचिंग जा रही थी तो आरोपी युवक ने उसको पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। दुष्कर्म में असफल होने के बाद उसे चाकू से गोद कर घायल कर दिया। इस हमले में नाबालिग का एक हाथ बुरी तरह कट गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
सौजन्य : Amar ujala
नोट : समाचार मूलरूप से amarujala.com में प्रकाशित हुआ है ! मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित है !









