UP Crime: गाजीपुर में स्कूल जा रही किशोरी के साथ कार में रेप, बीच रास्ते छोड़ गए भागे बदमाश
बिरनो थाना अंतर्गत एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला पुलिस की जानकारी में आया है। इस मामले में पीड़िता के परिजन की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।
गाजीपुर: बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्ष की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस इस मामले में पीड़िता के पिता की ओर से दिए तहरीर के बिना पर एआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता 20 तारीख को सुबह 7 बजे स्कूल के लिए निकली थी। इसी बीच नियांव गांव के पास कुछ लोगों ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर चारपहिया गाड़ी में बिठा लिया। उसके बाद उसे मारने पीटने के साथ ही उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह सब बच्ची को बीच रास्ते में छोड़कर चले गए। बच्ची किसी तरीके से घर पहुंची और अपने परिजन को अपनी आपबीती बतायी।
इस मामले में बिरनो थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के पिता के ओर से तहरीर मिली है। सुसंगत धारा में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। तहरीर में दो लोगों को नामजद किया गया है। इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
सौजन्य : navbharattimes.indiatimes.
नोट : समाचार मूलरूप से navbharattimes.indiatimes. में प्रकाशित हुआ है| मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित है!









