अलवर में दलित परिवार पर आज दूसरे दिन फिर हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में जयपुर रैफर
बानसूर के उपला बासना में लूटपाट का मामला दर्ज करवाना पिता और पुत्र को भारी पड़ गया. आज अस्पताल में मेडिकल करवाने आ रहें पिता पुत्र को बदमाशों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी. बता दें कि एक दिन पहले युवक के साथ लुटपाट करने के मामले में आज बदमाशो ने युवक के पिता सहित एक युवक पर लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी.
जानकारी के अनुसार शनिवार को रामस्वरुप मेघवाल दिल्ली से पल्लेदारी कर अपने घर जा रहा था. इसी दौरान कुछ युवकों ने बंदूक की नोक पर मारपीट कर दी थी और जेब से 80 हजार रूपए लूट कर फरार हो गए थे. जिसको लेकर युवक रामस्वरूप के पिता ओमप्रकाश मेघवाल ने शनिवार को पुलिस थाने में लूटपाट करने का मामला दर्ज करवाया था. इसी को लेकर आज पिता पुत्र ओमप्रकाश (55) और मोहन(30) बानसूर अस्पताल में मेडिकल करवाने आ रहें थे. इसी दौरान बासना बस स्टैंड डीआई गाड़ी को आगे लगाकर 6 से 7 बदमाशों ने पिता पुत्र के साथ मारपीट कर दी. वहीं सुचना पर आसपास के लोगों की भीड जमा हो गई. ओर घायलों को बानसूर उप जिला अस्पताल लाया गया. जहा से ओमप्रकाश मेघवाल की हालात गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जयपुर रैफर कर दिया.
वही ओमप्रकाश मेघवाल के भतीजे मोहित ने बताया कि एक दिन पहले बानसूर थाने में लूटपाट करने और मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया था. इसी को लेकर बदमाशों ने धमकी दी थी कि हमारे खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया तो जान से मार देंगे. वही पुलिस में मामला दर्ज करवाने के बाद बदमाश शाम से घर आकर जान से मारने की धमकी दे रहे थे. वही आज सुबह ओमप्रकास ओर मोहन बानसूर अस्पताल में मेडिकल करवाना रही थी दौरान बॉस ना में बदमाशों ने डीई गाडी आगे लगाकर लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी. जिसमें दोनों पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए.
नोट : Zee news
समाचार मूलरूप से hindi.newsclick में प्रकाशित हुआ है| मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशिकिया है









