यूपी पुलिस की सुरक्षा में निकली दलित बेटी की बारात, शादी में बुलेट देने पर दबंगों ने दी धमकी
योगी सरकार में बगैर भेदभाव सबको सुरक्षा सबको न्याय मिल रहा है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला मंगलवार को संभल जिले के गांव में। जहां दलित की बेटी की बारात को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच निकलवाया। इतना ही नहीं पुलिस ने ड्रोन से भी बारात की निगरानी कराई। दरअसल, संभल में एक बेटी की आने वाली बारात के लिए पुलिस ने ऐसे इंतजाम किया की पूरा परिवार गदगद हो गया। गांव के दबंगों ने बेटी की शादी में बुलेट गाड़ी देने का विरोध कर बारात न चढ़ना ने की धमकी दी।
पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार
जिसके बाद परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई। जिसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने ड्रोन और पूरी फोर्स के साथ बेटी की बारात को सुरक्षा दी। वहीं मंगलवार को संभल के गांव में दलित की बेटी की बारात को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच निकलवाया।
एसपी ने दिया था सुरक्षा में शादी संपन्न कराने का आदेश
ये पूरा मामला गुन्नौर थाना के गांव घुघैइया का है। इस गांव की रहने वाली शीला ने अपनी बेटी की बारात को दबंगों द्वारा रोकने की धमकी देने की शिकायत करते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी। एसपी ने पुलिस तैनात कर पूरी सुरक्षा में शादी संपन्न कराने का आदेश दिया। दोपहर के समय पर गांव में पुलिस ही पुलिस तैनात थी। देर सायं अलीगढ़ से बारात पहुंची तो आगे-आगे पुलिस और ऊपर ड्रोन की निगरानी से बेटी की बारात को कवर किया गया। पूरी सुरक्षा के बीच बैंड बाजे संग बारात निकली। जिसके बाद दलित परिवार प्रशासनिक सुरक्षा और मीडिया की मदद से गदगद नजर आया।
शादी सकुशल संपन्न
मामले में जानकारी देते हुए दुल्हन की मां ने बताया कि गांव में उनका परिवार एकलौता दलित है। 7 फ़रवरी को शादी थी। उन्होंने लड़के वालों को बुलेट गाड़ी देने की बात कही। जिसका विरोध गांव वाले कर रहे थे। उन्होंने धमकी दी थी कि बारात नहीं निकलने देंगे। अगर बारात निकली तो ईंट-पत्थर बरसाएंगे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से सुरक्षा मांगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जो सुरक्षा दी उससे वह काफी खुश हैं। उनकी बेटी की शादी सकुशल संपन्न हुई।
सौजन्य :janhittimes
नोट : यह समाचार मूलरूप सेjanhittimes.in में प्रकाशित हुआ है| मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशिकिया है !









