राजगढ़ः दलित महिला के साथ जंगल में दुष्कर्म, केस दर्ज
राजगढ़, . राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में कुंभराज जिला गुना (guna) निवासी 30 वर्षीय दलित महिला ने शादी में नाचने के लिए ले जा रहे युवक पर जंगल में जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पुलिस (Police) ने सोमवार (Monday) को आरोपित के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की.
थानाप्रभारी उमेश यादव के अनुसार ग्राम भिल्लाई थाना कुंभराज जिला गुना निवासी 30 वर्षीय दलित महिला ने बताया कि 27 जनवरी को नयागांव थाना शमशाबाद जिला भोपाल निवासी मुकेश बंजारा राजगढ़ में आयोजित शादी समारोह में नाचने के लिए लेकर आया तभी मुकेश ने ब्यावरा-राजगढ़ रोड़ स्थित जंगल में जबरन गलत काम किया साथ ही किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया. पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376, 506, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की.
सौजन्य : Udaipur kiran
नोट : यह समाचार मूलरूप से udaipurkiran.in में प्रकाशित हुआ है| मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशिकिया है !









