हरियाणा बहुजन क्रांति मिशन:भाजपा सरकार पिछड़ा वर्गों के खिलाफ : दरबारी लाल
हरियाणा बहुजन क्रांति मिशन की बैठक रूपनगर कॉलोनी जगाधरी के प्रदेश कार्यालय में हुई। मिशन के प्रदेश अध्यक्ष दरबारी लाल चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश के पिछड़ा, दलित, शोषित व मजदूर वर्गों के लिए 26 जनवरी ऐतिहासिक दिन है। इस दिन उपरोक्त वर्गों को अपने अधिकार प्राप्त हुए थे।
देश का पिछड़ा, दलित व मजदूर वर्ग का 26 जनवरी का दिन त्योहार की तरह मनाने का दिन है। इस दिन डॉ. भीमराव द्वारा बनाया भारत का संविधान लागू हुआ था। आज देश व प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, जो पूरी तरह उपरोक्त वर्गों के खिलाफ काम कर रही है। देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। चौहान ने कहा कि हम किसी पार्टी में नहीं हैं न किसी पार्टी का समर्थन करते हैं।
हरियाणा बहुजन क्रांति मिशन भारत जाेड़ाे यात्रा का समर्थन करता है। प्रदेश महासचिव सीताराम धीमान ने कहा कि हरियाणा बहुजन क्रांति मिशन इस बार 26 जनवरी काे सरकार को घेरते हुए एक पदयात्रा निकालेगा।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रपाल शर्मा, महिला प्रधान नीलम शुक्ला, हरिदत्त धीमान, शोकेदर कश्यप, इंतजार अली, भुवनेश गोयल, कर्मचंद प्रजापति, दीपक मेहरा, भूपेंद्र शर्मा, लाल सिंह सैनी, राम कुमार चौधरी, जोनी सैनी, प्रेम कश्यप, राजेश चौधरी व राहुल वर्मा भी माैजूद रहे।
सौजन्य : Dainik bhaskar
नोट : यह समाचा मूलरूप से bhaskar.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशिकिया है|









