दोरासर में अंबेडकर प्रतिमा हटाने का मामला, आंदोलन जारी:दलित समाज के समर्थन में आए देरवाला, बीबासर, नयासर पंचायत के लोग
झुंझुनूं जिले के ग्राम दोरासर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को खंडित करने व दलित परिवारों पर लाठीचार्ज के विरोध में धरना प्रदर्शन जारी है। दलित परिवारों के समर्थन में देरवाला, बीबासर, नयासर पंचायत के लोग भी जुड़े गए हैं।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जब तक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को पुनर्स्थापित नहीं किया जाएगा, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। भाजपा नेता कमल कांत शर्मा ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है, लेकिन प्रशासन गरीबों और अमीरों में भेदभाव बरत रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक के इशारे पर प्रशासन द्वारा दलितों के आशियाने तो उजाड़ दिए गए, लेकिन जिले भर में कांग्रेसी नेताओं व उनके नुमाइंदों द्वारा जगह-जगह सरकारी भूमि पर कब्जा किया हुआ है। लेकिन बार-बार शिकायतें करने के बाद भी प्रशासन का उस ओर ध्यान नहीं जाता।
भाजपा नेता बबलू चौधरी ने कहा कि चिड़ावा में मंदिर माफी की जमीन पर स्थानीय विधायक व परिवहन मंत्री बृजेन्द्र ओला ने अवैध कब्जा किया हुआ है। जिसकी शिकायत पूर्व में भी दी गई थी। लेकिन प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। लेकिन अब जिले की जनता सहन नहीं करेगी। भाजपा राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया ने कहा कि स्थानीय विधायक के इशारे पर प्रशासन के द्वारा दलितों के आशियाने तो उजाड़ दिए गए।
इस दौरान पूर्व सरपंच अर्जुन महला बकरा, पूर्व सरपंच सतीश खीचड़, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकेश चौधरी, बीबसर सुल्ताना मंडल अध्यक्ष बलजीत शर्मा, शर्मा सहल , प्रतापपुरा पंचायत समिति सदस्य सतपाल भेड़ा खाजपुर पंचायत समिति सदस्य सुनील बिरख, कुलदीप सिंह शेखावत काली पहाड़ी मौजूद थे।
साथ ही बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बंशीधर भीमसरिया, सत्यपाल टीटनवाड़, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह शेखावत, भुकाना सरपंच इंद्राज, पूर्व सरपंच रणवीर डूडी , शिवलाल पुरा सरपंच राजवीर शेखावत, विशन शेखावत,बिशनपुरा सरपंच निर्मला देवी मेघवाल, खाजपुर नया मनोहर लाल शर्मा, नगर उपाध्यक्ष ललित जोशी, सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
सौजन्य : Dainik bhaskar
नोट : यह समाचा मूलरूप से bhaskar.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशिकिया है|









