दलित महिला ने चार लोगों पर लगाया गैंगरेप का आरोप, मामला दर्ज
झालावाड़। जिले के बकानी थाना क्षेत्र के गांव में दलित महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है. जिसमें महिला को सामाजिक संगठन की मीटिंग के बहाने ले जाकर गैंगरेप की घटना का आरोप लगाया.
बकानी थाना अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र की दलित महिला द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक को दिए परिवाद के बाद गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है. महिला द्वारा दिए गए परिवाद में बताया कि एक सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा मुझे मीटिंग के बहाने भवानीमंडी ले गए जहां पर कमरे में ले जाकर चार जनों ने मेरे साथ दुष्कर्म किया.
जिसमें एक नामजद व तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में डीएसपी बृजमोहन मीणा मामले की पड़ताल कर रहे हैं तथा जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
सौजन्य : Janta se rishta
नोट : यह समाचा मूलरूप से jantaserishta.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशिकिया है|









