यूपी : 15 साल की लड़की को अगवा कर एक महीने तक रेप करने के आरोप में नाबालिग अरेस्ट
आरोपी अगवा किशोरी को लेकर गुजरात से गांव लौट रहा था, तभी पुलिस ने बृहस्पतिवार को नगरा कस्बे के गड़वार मोड़ पर दोनों को पकड़ लिया|
बलिया (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीया किशोरी को कथित रूप से अगवा कर गुजरात ले जाने व तकरीबन एक माह तक बलात्कार करने के मामले में एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी| उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को बाल सुधार गृह, मऊ भेज दिया.
रसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण वैस ने शुक्रवार को बताया कि जिले के नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीया किशोरी को उसी के गांव के ही रहने वाले 17 वर्षीय आरोपी ने कथित तौर पर अगवा कर लिया था|
सौजन्य : ndtv
नोट : यह समाचार मूलरूप से ndtv.in में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया है !









