कौन हैं IAS अशोक खेमका? 30 साल में 55 बार तबादला, जानें इस ऑफिसर के बारे में
चंडीगढ़. अपनी ईमानदार छवि और लगातार ट्रांसफर होने की वजह से खबरों में रहने वाले वरिष्ठ IAS अधिकारी अशोक खेमका को दें कि 30 साल के लंबे करियर में उनका यह 55वां स्थानांतरण है. खेमका के साथ हरियाणा सिविल सेवा के चार अधिकारियों का भी तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है हरियाणा सरकार ने फिर ट्रांसफर कर दिया है. हरियाणा सरकार ने सोमवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका के लिए स्थानांतरण आदेश जारी किए. आपको बता
कौन हैं अशोक खेमका
अशोक खेमका भारतीय सिविल सेवा के एक नौकरशाह हैं. वह 1991 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. अपने ट्रांसफर के लिए विख्यात अशोक खेमका एक अन्य सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी प्रदीप कासनी के बाद हरियाणा के दूसरे सबसे अधिक स्थानांतरित होने वाले नौकरशाह हैं. कासनी का 35 वर्षों में 71 बार तबादला किया गया था. उन्हें गुड़गांव में सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के जमीन के अवैध सौदे के म्यूटेशन को रद्द करने के लिए जाना जाता है.
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग से हटाकर खेमका को अब अभिलेखागार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है. सरकारी बयान में तबादलों के लिए किसी विशेष कारण का उल्लेख नहीं किया गया है. 1991 बैच के आईएएस अधिकारी का तबादला कथित तौर पर हरियाणा के मुख्य सचिव सर्वेश कौशल को पत्र लिखने के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें उन्होंने संकेत दिया गया था कि उनके पास विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के उच्च शिक्षा विभाग में विलय के बाद पास पर्याप्त काम नहीं था. पत्र में, उन्होंने संकेत दिया कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में काम का बोझ प्रति सप्ताह 2-3 घंटे से अधिक नहीं था|
खेमका अभिलेखागार विभाग में 1990 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. राजा शेखर वुंडरू का स्थान लेंगे. यह चौथी बार है जब खेमका को राज्य के अभिलेखागार विभाग में नियुक्त किया गया है इनमें से तीन कार्यकाल राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान थे. खेमका को पहली बार 2013 में विभाग में स्थानांतरित किया गया था जब हरियाणा में कांग्रेस सत्ता में थी. उन्हें आखिरी बार अक्टूबर 2021 में अभिलेखागार से बाहर स्थानांतरित किया गया था. खेमका को फरवरी 2022 में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया था|
सौजन्य :hindi.news18
नोट : यह समाचार मूलरूप से hindi.news18.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









