दलित महिला से छेड़खानी, कोर्ट के आदेश पर 5 के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज
यूपी के बांदा में एक दलित महिला से घर मे घुसकर छेड़खानी मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यूपी के बांदा में एक दलित महिला से घर मे घुसकर छेड़खानी और हैंडपंप से पानी भरने के बाद हैंडपंप न धुलने के विवाद में मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पुलिस से न्याय न मिलने के बाद कोर्ट की शरण ली है, जिस पर कोर्ट ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने कर विवेचना किये जाने का आदेश पारित किया है। जिस पर पुलिस ने SC ST सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।
ये है मामला
मटौंध थाना इलाके के एक गांव का है। जहां की रहने वाली पीड़ित महिला ने शिकायत के दौरान बताया कि वहअनुसूचित जाति की महिला है और मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करती है। 31 अक्टूबर 2022 को शाम में घर पर अकेली थी, उसी दौरान गांव का एक व्यक्ति जबरन आ गया, टीवी देखने लगा, महिला ने मना तो उसने बुरी नीयत से पकड़ लिया और अश्लीलता करने लगा, महिला के विरोध करनेपर देख लेने की धमकी देते हुए चला गया। उसी दौरान 3 नवम्बर 2022 को सुबह महिला घर के पास में लगे हैंडपंप से पानी भर रही थी, उसी दौरान वही युवक अपने कई साथियों
के साथ आ धमका और गंदी गंदी जातिसूचक गालियां देते हुए कहने लगा कि “तुमने हैंडपंप छू लिया, हमे पानी भरना है, हैंडपंप धूलो”।
पीड़िता ने पुलिस से न्याय न मिलने पर कोर्ट की शरण ली
महिला ने धुलने से मना किया तो दबंगों ने गंदी गंदी गालियां देते हुए जवानी उतारने की धमकी दे दी और घेरकर मारपीटकर दी। शोर मचाने पर बचाने आए लोगो के साथ भी इन लोगो ने मारपीट की। साथ ही घटना की शिकायत करने पर गांव में न रहने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित महिला ने यह भी आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्यवाही नही हुई। इसलिए पीड़ित महिला ने पुलिस से न्याय न मिलने पर कोर्ट की शरण ली और कोर्ट के आदेश पर 5 लोगो के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
न्यायालय के निर्देश पर एक एफआईआर दर्ज है: SP अभिनंदन
SP अभिनंदन ने मामले में बताया कि कल एक 156/3 न्यायालय के निर्देश पर एक एफआईआर दर्ज हुई है जिसमे 354,147, 323 SC ST धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। इसमे महिला जब पानी भरने जाती थी तो कुछ लोग उसके साथ अभद्र व्यवहार करते थे, जिसकी वजह से महिला ने कोर्ट में एप्लिकेशन डाली थी, उसी में केस दर्ज किया गया है, आगे की विवेचना की जा रही है।
सौजन्य :न्यूज़ट्रैक
दिनाक :10 दिसंबर 20 22









