ट्रांसजेंडरों को महिला और पुरुष बनाने के लिए राजस्थान सरकार ने लॉन्च की योजना
नई दिल्ली: गहलोत सरकार ने ट्रांसजेंडर को महिला और पुरुष बनाने का फैसला लिया है. देश में पहली बार राजस्थान सरकार ने सम्मान योजना लॉन्च की है.
इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में लिंग बदलने के लिए ऑपरेशन किया जायेगा. लिंग बदलने के लिए ऑपरेशन कराने वाले ट्रांसजेंडरों को राजस्थान की सरकार की ओर से 2.50 लाख रुपए तक की सहायता राशि दी जाएगी.
इस योजना के लिए राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने उत्थान कोष का गठन किया है.
गहलोत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक ओमप्रकाश ने जानकारी दी कि सरकारी अस्पतालों में ट्रांसजेंडर का मुफ्त ऑपरेशन करवाया जाएगा और अगर कोई बाहर के अस्पताल से भी ऑपरेशन करवाना चाहे तो सरकार की तरफ से उसे 2.50 लाख रुपए की मदद दी जाएगी.
ध्यान देने वाली यह बात है कि उन्होंने आगे कहा ट्रांसजेंडर लिंग बदलवाने के लिए जो भी इच्छुक है उसे पहले सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग में आवेदन देना होगा.
इस योजना के तहत गहलोत सरकार ने राजस्थान के 20 हजार से ज्यादा ट्रांसजेंडर को सम्मान दिलाने की पहल बताई जा रही है.
इस योजना को लेकर डॉक्टरों ने कहा कि ट्रांसजेंडरों में हार्मोनल इंबैलेंस यानी हार्मोन्स का असंतुलन होता है. जिसके वजह से वह (ट्रांसजेंडर) पूरी तरह से पुरुष या स्त्री के रूप में विकसित नहीं हो पाते हैं.
डॉक्टरों ने आगे कहा कि उसमें सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी के जरिए बदलाव किया जा सकता है. पहले यह देखा जाएगा कि ट्रांसजेंडरों में लेडीज हार्मोन हैं या पुरुष हार्मोन्स, उसके अनुसार ही ये ऑपरेशन किया जाएगा.
सौजन्य : Hwnews
नोट : यह समाचार मूलरूप से hwnews.in में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









