दुलसुलमा के ये सभी लोग ईसाई धर्म अपना लिए थे:हिंदू धर्म में घर वापसी के लिए आठ परिवारों ने दिया आवेदन
दुलसुलमा में ईसाई धर्म कबूल कर चुके आठ दलित परिवारों ने रविवार को दुलसुलमा पंचायत मुखिया ब्रह्मदेव सिंह को लिखित आवेदन देकर पुनः हिंदू धर्म में लौटने की गुहार लगाई। मुखिया ब्रह्मदेव सिंह ने इस बात की पुष्टि की। बताया कि दुलसुलमा के राजेश राम तथा पत्नी चिंता देवी, प्रभु राम सपरिवार ,उमेश राम सपरिवार ,संजय राम सपरिवार ,चरकू राम सपरिवार ,सूरज देव राम सपरिवार ,मुकेश राम सपरिवार व अन्य लोगों ने ईसाई धर्म अपना लिया था।
सभी ने मुझे लिखित आवेदन दिया है। दलित परिवारों ने कहा कि हम लोग किसी के बहकावे व प्रलोभन में आकर ईसाई धर्म परिवर्तन किया था। हम लोगों को मुखिया ने भी समझाने का काम किया और हम लोग उनके समझाने पर स्वेच्छा से पुनः हिंदू धर्म को अपना रहें हैं। मुखिया ब्रह्मदेव सिंह ने कहा कि आज महंगाई, बेरोजगारी व अशिक्षा के कारण लोग धर्म भी परिवर्तन करने को मजबूर हैं। 21 वीं सदी में आगे बढ़ने की जगह अगर पेट भरने के लिए लोगों को धर्म परिवर्तन करना पड़े, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है ।
सौजन्य : Dainik bhaskar
नोट : यह समाचार मूलरूप से bhaskar.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









