सरकार पर जमकर साधा निशाना, कहा- दलित के आर्थिक आजादी का कहां गया?
शामली में समाजवादी पार्टी ने दलित सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें प्रोफेसर सुधीर पंवार, सपा नेता और जिला अध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में यह सम्मेलन हुआ है। जिसमें दलित समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भारी संख्या में दलित समाज के लोग इस सम्मेलन में पहुंचे। सपा नेताओं ने कहा कि उन्होंने दलित समाज के हित में आवाज उठाने का काम किया है। सपा नेताओं ने दलित सम्मेलन में बीजेपी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।
समाजवादी पार्टी के नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। दलित समाज के हितों में तेजी लाने की बात कही। प्रोफेसर सुधीर पंवार का कहना है कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जो दलित समाज है। उनके लिए जो महात्मा गांधी जी ने सपना देखा था। जो लाल बहादुर शास्त्री जी का आर्थिक आजादी का जो मुद्दा था। वह कहां चला गया?
दलित समाज के हिस्से में आज क्या आया? जो बाबा भीमराव अंबेडकर ने कानूनी प्रावधान किए थे आज वह कहां है? उसी के लिए आज दलित समाज यहां बैठा हुआ और हम लोग यह विचार करें कि आगे का रास्ता कैसे बनाया जाए? जिससे दलितों का उत्पीड़न रुक सके।
सौजन्य : Dainik bhaskar
नोट : यह समाचार मूलरूप से bhaskar.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









