‘हिंदू महिला से सेक्स करने पर मिलती है जन्नत’, ये कहकर मध्यप्रदेश के इंदौर में दलित गर्भवती से गैंगरेप
इंदौर। ‘हिंदू लड़की से संबंध बनाने से हमें जन्नत मिलती है।’ ये कहकर 2 युवाओं ने एक दलित गर्भवती युवती से मध्यप्रदेश के इंदौर में गैंगरेप किया। युवती गिड़गिड़ाती रही, लेकिन इस्लाम में सब जायज बताकर हैवान उसकी इज्जत को तार-तार करते रहे। तुकोगंज थाने में दर्ज कराए गए केस में 19 साल की पीड़ित ने बताया है कि उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए अरबाज से हुई। युवती किसी नौकरी की तलाश में थी। युवती ने पुलिस को बताया कि अरबाज से उसने इस बारे में बात की। इस पर उसने कहा कि उसके दोस्त अफजल और प्रिंस सैयद ये काम करते हैं और नौकरी लगवा देंगे। अफजल ने युवती को भंवरकुआं चौराहे पर बुलाया। वहां अरबाज भी था। युवती का मोबाइल नंबर अफजल ने ले लिया।
युवती के मुताबिक अफजल ने उसे मैसेज किया कि वो उसे पसंद करता है और गर्लफ्रेंड बनाना चाहता है। इसके लिए उसने नौकरी के साथ ही अलग से रकम देने का भी ऑफर दिया। इस पर युवती ने दूरी बना ली। इस साल अगस्त में प्रिंस सैयद ने महिला को नौकरी के लिए मैसेज किया। फिर 14 सितंबर को युवती को रीगल स्क्वॉयर बुलाया। वहां युवती पहुंची, तो कार में सैयद, अरबाज और अफजल थे। उन्होंने उसे समोसा और पानी दिया। समोसा खाते ही युवती बेहोश हो गई। ये सभी उसे विजयनगर के एक घर ले गए और सेक्स की मांग की।
युवती के मुताबिक उसने खुद के गर्भवती होने की दुहाई देकर उनसे छोड़ने की मिन्नतें की, लेकिन अफजल ने कहा कि हमारे समाज में सब चलता है। हम हिंदू लड़की से सेक्स करते हैं, तो हमें जन्नत मिलती है। इसके बाद 2 आरोपियों ने उससे गैंगरेप किया। युवती के मुताबिक आरोपियों ने उसे और पति को भी जान से मारने की धमकी दी। वो घर लौटी और फिर पति को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद तुकोगंज थाने में केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सौजन्य : Newsroompost
नोट : यह समाचार मूलरूप से newsroompost.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









