दलित महिला ने जमीन के कूट रचित बैनामे को लेकर लगाई गुहार-
करछना तहसील क्षेत्र के एकौनी गांव की रहने वाली एक दलित महिला ने उसकी जमीन का कूटरचित बैनामा करा लिए जाने को लेकर उपजिलाधिकारी रेनू सिंह से मंगलवार को गुहार लगाने पहुंची। महिला के साथ कई महिलाएं भी रहीं। लिखित शिकायती पत्र के अनुसार बीते आठ साल पहले गांव के ही एक होमगार्ड की ओर से शांति देवी के पति करन आदिवासी को बहला फुसलाकर जमीन का बैनामा करा लिया।
इस दौरान उसकी जाति छिपाई गई और मायके का पता दिया गया। बैनामे के बाद दूसरे पक्ष ने महिला द्वारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इतने दिनों से वह कानूनी कार्रवाई के लिए गुहार लगा रही है। दोपहर बाद दर्जनों महिलाओं के साथ तहसील पहुंची महिलाओं ने एसडीएम से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंची और शिकायती पत्र सौंपा। उपजिलाधिकारी से शिकायती पत्र सौंपते हुए महिला ने कहा कि यदि उसके साथ शीघ्र न्याय न हुआ अन्न त्यागकर भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होगी।
सौजन्य : Livehindustan
नोट : यह समाचार मूलरूप से livehindustan.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









