दलित की गोली मारकर हत्या , क्षेत्र में मचा हड़कंप
लखीमपुर खीरी :: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जनपद जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब अज्ञात कारणों के चलते एक दलित युवक की गोली मारकर कुछ लोगों ने हत्या कर दी। घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वही मृतक के घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी जैसे ही संबंधित थाना पुलिस को हुई तो घटना पर पहुंची पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई में जुट गई।
आपको बता दें कि मामला लखीमपुर जनपद के भीरा कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। आपको बता दें कि भीराथाना क्षेत्र के अंतर्गत बस्तौली गांव का यह मामला बताया जा रहा है। जहां पर अज्ञात कारणों के चलते अबनीश कुमार की गोली मारकर कुछ लोगों ने हत्या कर दी। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा उसे गोली मारी गई है। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं ।
सौजन्य : Newskranti
नोट : यह समाचार मूलरूप से newskranti.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









