प्राइवेट स्कूल के मैनेजर पर दलित महिला टीचर ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया
गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासिनी दलित युवती निजी विद्यालय में शिक्षक है। उसका आरोप है कि शुक्रवार को स्कूल के प्रबंधक ने चपरासी के माध्यम से उसको अपने केबिन में बुलाया और वहां उसकी अस्मत लूट ली। साथ ही किसी को ये बात न बताने की धमकी देते हुए उसे जान मारने की धमकी भी दी है।
रायबरेली। सतांव क्षेत्र के एक निजी स्कूल के प्रबंधक के विरुद्ध महिला शिक्षक ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में स्कूल की महिला प्रधानाचार्य ने उसके आरोप को निराधार और दुर्भावना पूर्ण बताया है।
गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासिनी दलित युवती निजी विद्यालय में शिक्षक है। उसका आरोप है कि शुक्रवार को स्कूल के प्रबंधक ने चपरासी के माध्यम से उसको अपने केबिन में बुलाया और वहां उसकी अस्मत लूट ली। साथ ही किसी को ये बात न बताने की धमकी देते हुए उसे जान मारने की धमकी भी दी है।
इस मामले में सीओ महिपाल पाठक के निर्देश पर पुलिस ने दुष्कर्म , धमकी और एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। दूसरी ओर विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रमिला वर्मा ने बताया कि पीड़िता स्कूल में द्वारा बनाये गये रजिस्टर में कुछ कमियाँ थी, जिसकी शिकायत मैने प्रबन्धक से की थी। शुक्रवार को जब प्रबन्धक ने शिक्षिका को बुलाकर डांटा, उस समय मै भी केबिन में मौजूद थी। मेरे सामने ही वह वहां से अपने घर चली गई थी।
सौजन्य : Newspoint24
नोट : यह समाचार मूलरूप से newspoint24.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









