पूर्व मंत्री माधव लाल ने दलित परिवार को न्याय की मांग की
गोमिया । राज्य के पूर्व मंत्री सह गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह ने अवर पुलिस महानिदेशक सह मुख्य आरक्षी महानिरीक्षक मुरारी लाल मीणा और झारखंड राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष संतोष कुमार सतपति से मुलाकात कर दलित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
बताया कि भू-माफिया के सहयोग में कसमार थाना के प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी ने धीरेन बाउरी को घर से निकाल दिया है और उसके घर पर ताला बंद कर दिया है। इस संबंध में बोकारो एसपी और डीएसपी को पीड़ित परिवार ने आवेदन दिया है। जिक्र किया कि 7 जून को कसमार पुलिस धीरेन बाउरी के घर करीब 12 बजे रात में पहुंची और घर की महिला तथा अन्य सदस्यों के साथ बदसलूकी कर घर से बाहर निकाल दिया और ताला बंद कर दिया।
अभी वे गिरिडीह जिला अन्तर्गत मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह में रह रहे हैं। एडीजी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच आदेश दिया। इसकी जानकारी पूर्व मंत्री ने दी।
सौजन्य : Livehindustan
नोट : यह समाचार मूलरूप से livehindustan.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









