दलित किशोरी का यौन शोषण, आरोपित शाहिद धराया
झारखंडधाम : जमुआ प्रखंड के एक गांव की 15 वर्षीय दलित किशोरी को पैसे का लालच देकर टीकोडीह निवासी 22 वर्षीय युवक शाहिद अंसारी विगत एक वर्ष से यौन शोषण कर रहा था। मामला उजागर तब हुआ जब नाबालिग ने अगले दिन एक बच्चे को जन्म दिया। बता दें कि नाबालिग ने गर्भधारण होने पर लोकलाज से यह बात अपने स्वजनों को नहीं बताई तथा यह बात छिपाती रही।
बच्चा पैदा होने का समय नजदीक देखकर वह अपनी बहन के घर चली गई। वहीं पर उसने एक पुत्र को जन्म दिया। तब बहन के घरवालों ने नाबालिग को बच्चे सहित उसके घर पहुंचा दिया। उसके गांव में पहुंचते ही यह बात जंगल की आग की तरह फैल गई। दोनों समुदाय के लोग मामले को रफा दफा करने के लिए जुट गए। यह मामला किसी तरह से सलटाया नहीं जा सका।
दोनों पक्षों के बीच मामला उलझते देख स्थानीय मुखिया के पति लक्ष्मण महतो और ग्रामीणों ने यह बात जमुआ थाना पुलिस को बता दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर आरोपित युवक को पकड़कर थाना ले गई। खबर भेजे जाने तक आरोपित के विरुद्ध थाना में आवेदन नहीं दिया गया था।
सौजन्य : Dainik jagran
नोट : यह समाचार मूलरूप से jagran.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









