दलित युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म फिर अश्लील वीडियो कर दी वायरल, आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़. रौनापार थाना क्षेत्र में एक युवक ने दलित युवती को शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने वीडियो वायरल कर दी। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
रौनापार थाना क्षेत्र जोकहरा गांव निवासी राहुल राजभर उर्फ रामअशीष राजभर ने क्षेत्र की ही एक 21 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद दोनों मिलने लगे तो एक दिन युवक ने मर्जी के खिलाफ युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने युवती की अश्लील वीडियो बना ली। फिर वह अक्सर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।
युवक की धमकी से परेशान युवती ने यह बात किसी को नहीं बताई। जब वह युवक पर शादी का दबाव बनाने लगी तो युवक शादी से मुकर गया। युवती ने दबाव बढ़ाया तो उसने 22 जुलाई को वीडियो वायरल कर दी। जब इसकी जानकारी युवती के परिवार के लोगों को हुई तो वे दंग रह गए। पीड़िता की मां ने इस मामले में रौनापार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, एससी एसटी एक्ट व 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की लालाश में जुटी थी। इसी बीच गुरुवार को थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय को मुखिबिर से सूचना मिली कि आरोपी राहुल जोकहरा चौराहे पर मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने सुबह करीब 7.15 बजे मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
सौजन्य : Patrika
नोट : यह समाचार मूलरूप से patrika.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









