लड़की से पहले फेसबुक पर दोस्ती की, फिर दुष्कर्म कर वीडियाे बनाया
मध्य प्रदेश : पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर किया मामला दर्ज थाना क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय लड़की से फेसबुक पर दोस्ती करके 20 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं युवक ने वीडियो भी बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। जिसकी शिकायत पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई।
थाना प्रभारी हिमांशु चौबे ने बताया कि फेसबुक के जरिए दिगौड़ा थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय लड़की से पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के 20 वर्षीय आकाश यादव ने दोस्ती की। दोनों की दोस्ती बढ़ने पर अकेले-अकेले किसी स्थान पर मिले। जिस पर आकाश यादव ने लड़की को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसी दौरान लड़के ने वीडियो बना लिया।
इसके बाद लड़के के द्वारा लड़की को डरा धमकाकर वीडियो से ब्लैकमेल करते हुए कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजन को दी। जिस पर परिजन ने पुलिस थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। दिगौड़ा पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। आरोपी आकाश यादव उम्र 20 साल निवासी भोपालपुरा थाना पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी के खिलाफ दुष्कर्म सहित एससी-एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
सौजन्य : Dainik bhaskar
नोट : यह समाचार मूलरूप से bhaskar.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









