जोरापोखर थाना में नहीं मिलता महिलाओं का सम्मान, दलितों का नहीं लेते हैं शिकायत
झरिया : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) झरिया लोकल कमेटी व अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की ओर से बुधवार 29 जून को मौन जुलूस निकाल कर जोरापोखर थाना का घेराव किया. अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के महिलाओं ने जोरापोखर थाना प्रभारी के खिलाफ पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने सहित कई आरोप लगाए. साथ ही थाना प्रभारी को 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा.
इस दौरानCPI(M) अपने जन संगठनों के साथ जिसमेंDYFI,और महिला जनवादी समिति के कार्यकर्ता शालीमार से मौन जुलूस निकाल कर थाना पहुंचे. इस दौरान नेत्री रीना देवी ने कहा कि जोरापोखर थाना प्रभारी दलितों का शिकायत नहीं लेते हैं. उन्हें फटकार लगाकर थाना से बाहर निकाल देते हैं. महिला का सम्मान नहीं करते हैं,जोरापोखर पुलिस राजनीतिक नेताओं के इशारे पर चल रहे हैं. जोरापोखर थाना क्षेत्र के अंदर दलित,आदिवासी,व महिलाओं के ऊपर हो रहे शोषण,जुल्म,अत्याचार,बलात्कार,हत्या जैसे जघन्य अपराध पर अविलंब रोक लगाऐ.
शिवबालक पासवान ने कहा कीSC-STमामले में सख्ती से करें. हो रही सड़क दुर्घटना को कानूनी विधि व्यवस्था को मजबूत करते हुए दुर्घटनाओं पर रोक लगाएं. इस क्षेत्रों में अवैध कोयला चोरी पर भी रोक लगाई जाए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन करने पर बाध्य होंगे.
सौजन्य : Kashishnews
नोट : यह समाचार मूलरूप से kashishnews.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









