मां ने शासन को पत्र भेजकर वादा पूरा करने की उठाई मांग, दी यह चेतावनी
उन्नाव । सपा शासनकाल में राज्यमंत्री रहे स्व. फतेहबहादुर सिंह के पुत्र रजोल सिंह द्वारा शहर के एक मुहल्ला निवासी अनुसूचित जाति वर्ग की युवती की अपहरण के बाद हत्या कर शव को राज्यमंत्री के आश्रम के निकट गाड़ देने मामले में दिवंगत युवती की मां ने अब शासन को पत्र भेजकर पोस्टमार्टम के दौरान किए गए वादा पूरे कराने की मांग की है। दिवंगत युवती की मां ने मुख्यमंत्री, आर्थिक प्रवर्तन महानिदेशालय व डीएम को पत्र भेजकर पोस्टमार्टम के दौरान एएसपी के हस्ताक्षर से हुए समझौते की मांग पूरी कराने की मांग की है। साथ ही मुख्यमंत्री आवास के सामने भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
शहर में रहने वाली दलित युवती की हत्या में अब उसकी मां ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मुख्य आरोपी रजोल सिंह उसके भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक ङ्क्षसह व उनके पिता सपा के पूर्व राज्यमंत्री दिवंगत फतेहबहादुर सिंह की पूरी संपत्ति की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की है। उसका आरोप है कि दिव्यानंद आश्रम के अलावा अन्य कई जगहों पर आरोपितों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है।
उसने बेटे के शव का तीसरी बार पोस्टमार्टम कराने व घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मांगें पूरी न होने पर मृतका की मां ने मुख्यमंत्री दरबार के सामने तीन अप्रैल को भूख हड़ताल करने की बात कही है। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में पुत्र को सरकारी नौकरी, 25 लाख नकद, पक्का आवास और फास्टट्रैक कोर्ट में सुनाई कराने का आश्वासन मिला था वह मांग भी पूरी नहीं की गई है।
सौजन्य : Dainik jagran
नोट : यह समाचार मूलरूप से jagran.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









