22 वर्षीय दलित महिला से बार-बार गैंगरेप, MMS बनाकर किया ब्लैकमेल
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां कई महीनों से 22 वर्षीय दलित युवती के साथ गैंगरेप किया जा रहा था. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ आठ लोगों ने दुष्कर्म किया. इसके आलावा आरोपियों ने उसके प्राइवेट वीडियो भी बनाये है. कुछ आरोपियों का राजनीतिक कनेक्शन भी सामने आया है. पुलिस ने दलित युवती से गैंगरेप करने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपितों के खिलाफ आईटी एक्ट और एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपियों में चार नाबालिग भी शामिल है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाया था, जिसे लीक करने की धमकी देकर उसके साथ कई महीनों से दुष्कर्म किया जा रहा था. सभी को जेल भेज दिया गया है.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो आरोपी नाबालिग हैं जबकि उनमें से दो तमिलनाडु में सत्ताधारी पार्टी डीएमके से जुड़े हुए हैं। इनमें हरिहरन 27, मंदासामी 37, प्रवीण 22 और जुनैद अहमद 24 को श्रीविल्लिपुथुर उप-जेल भेजा गया है। इसके साथ ही नाबालिगों को मदुरै में कानून का उल्लंघन करने वाले बच्चों के लिए एक घर भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि पीड़िता एक कपड़ा कारखाने में काम करती है और उसकी हरिहरन नाम के युवक से दोस्ती हुई। दोस्ती के बाद आरोपी ने उसे अपने प्रेमजाल में फसाया। इसी बीच 20 अगस्त 2021 को युवक युवती को एक मेडिकल वेयरहाउस में ले गया, जहां उसने उसके साथ रेप किया और अपने मोबाइल पर वीडियो बना लिया। इसके बाद हरिहरन ने अपने दोस्तों को भी यह वीडियो दिखाया। इसके बाद सभी आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए छह महीने तक उसके साथ रेप किया।
सौजन्य : Janjwar
नोट : यह समाचार मूलरूप से janjwar.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









