दो महिलाओं ने फंदे से लटककर दी जान
मध्य प्रदेश : खेड़ा मंगलवार को तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में दो महिलाओं के शव पीएम के लिए दोनों महिलाओं को अलग-अलग थानों से आई थी दोनों महिलाओ ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी जिसकी पुष्टि संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा की गई। मृतक महिलाओं में एक तेंदूखेड़ा थाना के वार्ड 13 की हैं जबकि दूसरी महिला तारादेही थाना के ग्राम भैंसा निवासी है।
10वें दिन पेड़ से लटका शव
मंगलवार को सुबह तारादेही थाने अंतर्गत ग्राम भैसा की एक महिला का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला सूचना लगते ही तारादेही थाना प्रभारी और बाद में जिले से आई टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ से लटका महिला का शव नीचे उतारा। स्वजनों ने बताया कि मृतिका नाम आरती पति कुंअर आदिवासी जो 24 दिसम्बर को खेत गई थी और वापिस घर नही आई पीएम के समय मृतिका पति कुंअर आदिवासी भी आया जिसने बताया कि उनकी पत्नी 24 दिसम्बर को खेत गई थी जहां वह ग्राम के एक लकड़े और उनके रिश्तेदार के साथ उनके पिता को मिली थी। पत्नी की गुमसुदगी रिपोर्ट तारादेही थाने में 25 दिसम्बर की थी और उसका शव खोजबीन के दौरान मझगवां के जंगलों में लटका मिला।
सूने घर में नवविवाहिता ने लगाई फांसी
दूसरे पोस्टमार्टम के लिए जो महिला आई थी वह नगर के वार्ड 13 के निवासी है जिसकी शादी 2 वर्ष पूर्व हुई थी महिला ने अपने सुसराल में उस समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब घर में केवल सास ओर बहू मौजूद थी मृतिका का ससुर चरवाहा हैं जो रोज की तरह मवेशी चराने गया था जबकि पति खेत पर था बहु जब घर के कमरे में काफी समय बाद भी बाहर नही निकली तो सास ने आवाज दी किन्तु अंदर से कोई आवाज न आने के कारण आसपास के लोगों ने घर की छप्पर तोड़कर देखा तो बहू फंदे पर खुल रही थी। मौके पर सास ने उस धोती को काटकर बहु को नीचे उतारा जिसे उसने फंदे के रूप में उपयोग किया था बाद में आसपास के रूप उपचार हेतु लाए किंतु डाक्टरों ने जब तक महिला को मृतक घोषित कर दिया बाद में मौके पर तेंदूखेड़ा टी आई और तहसीलदार पहुंची और मौके का पंचनामा बनाकर शव को पीए के लिए शवगृह लाया गया।
सौजन्य : Nai dunia
नोट : यह समाचार मूलरूप से naidunia.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









