थानाध्यक्ष सहित नौ के खिलाफ दलित उत्पीड़न व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज
जौनपुर : खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत दीवानी न्यायालय के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने इसी थाने पर तैनात रह चुके पूर्व प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह सहित नौ के खिलाफ दलित उत्पीड़न, छेड़खानी, घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौज सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित पूर्व प्रभारी निरीक्षक की वर्तमान तैनाती कानपुर जनपद में है।
थाना क्षेत्र के फतेगढ़ गांव निवासिनी दलित महिला सुषमा देवी ने एससीएसटी कोर्ट में इस आशय का प्रार्थना पत्र दिया था कि विपक्षी गण पुलिस की मदद से सड़क के किनारे बेसकीमती उसकी जमीन बीते नौ सितंबर को एकजुट होकर कब्जा कर दीवार बनाने लगे। प्रार्थिनी के बिरोध करने पर अनमोल विश्वकर्मा, रामस्वरथ, गौतम, शक्ती सिंह, राजेश सिंह व खुटहन थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह तीन महिला पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर लात घूंसा से मारने पीटने, जातिसूचक भद्दी-भद्दी गाली देने लगे। आरोप है कि वह डरकर घर के भीतर भाग गयी तो वहां भी पहुंच उसे मारे पीटे और बदनीयत से उसका ब्लाउज फाड़ दिए। आरोपितों ने धमकी दिया कि कोई कार्यवाही करोगी तो जान से खत्म कर दूंगा।
न्यायालय ने मामले की गंभीरता को लेते हुए शनिवार को कोठार थाने की पुलिस को आदेशित किया कि संबंधित जन्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय को सूचित किया जाए न्यायालय के आदेश पर खुटहन पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
सौजन्य : Doon horizon
नोट : यह समाचार मूलरूप से doonhorizon.in में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









