दलित की हत्या का पर्दाफाश करने को तथ्य तलाशने में जुटी पुलिस
असमोली थाना क्षेत्र में रंजिश में घर में घुसकर दलित ग्रामीण की चाकू से गोदकर हत्या मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है लेकिन हत्या का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस तथ्य जुटाने में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा बेगमपुर निवासी नौबत सिंह की बुधवार रात घर के कमरे में सोते समय चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी सावित्री देवी ने पड़ोसी गांव रायां बुजुर्ग निवासी असलम व उसके साथियों पर धान के रुपयों को लेकर चल रहे विवाद के चलते हत्या कर देने का आरोप लगाकर असलम, लियाकत, साबिर और वुद्धा को नामजद करते हुएएक अज्ञात पर परिवार को बंधकर बनाकर पति की चाकू से गोदकर हत्या कर देने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। तथ्य जुटाए जा रहे हैं कि आखिर ग्रामीण का असली हत्यारा कौन है। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या का पर्दाफाश करने को पुलिस की टीमें निरंतर कार्य कर रही हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
सौजन्य : Live hindustan
नोट : यह समाचार मूलरूप से www.livehindustan.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









