हाथरस : महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार

हाथरस : कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी आरोपी काफी समय से दुष्कर्म व अपहरण के मामले में फरार चल रहा था। जिसे लेकर कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू वारंट जारी कर दिए। पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
क्षेत्र के एक गांव में एक दलित महिला का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म, अपहरण व एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। अभियुक्त संजय फरार चल रहा था।
कोर्ट ने उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट भी जारी कर दिया। शनिवार को चंदपा कोतवाली के एसएसआई आदित्य शंकर तिवारी गश्त पर थे। तभी वांछित आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
सौजन्य : Amar ujala
नोट : यह समाचार मूलरूप से www.amarujala.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !