गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार : दंबगों ने दिवाली पर की थी मारपीट, फायरिंग में पत्नी के पेट में लगी थी गोली
जिले में अनुसुचित जाति के लोगों और बहुजन नेताओं ने एकत्रित होकर दलित अत्याचार और तात्कालिक गोलीकांड को लेकर पैदल मार्च नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचकर गोलीकांड के आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की थी।
ASP ने दिए थे तत्काल गिरफ्तारी के आदेश
जहां SP ऑफिस में एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने उनकी बात सुनी और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आस्वासन दिया। मौके से ही तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश दिए। जहां पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह था पूरा मामला
4 नवंबर को छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ढड़ारी गांव के रामपुरा मोहल्ला का है। जहां अनूसूचित जाति के परिवार पर दबंगों ने दीपावली के दिन जमकर अत्याचार ढाया था। पीड़ित ने आरोपियों के घर पर काम करने से मना किया तो युवक को पहले पीटा गया। इसके बाद जब वे रिपोर्ट लिखाने जाने लगे। कट्टे से फायर करते हुए उसकी पत्नी के पेट में गोली मार दी। जिसे झांसी रैफर किया था।
आरोपियों को किया गिरफ्तार
सिविल लाइन थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के ढड़ारी गांव में पुराने विवाद के चलते मारपीट और फायरिंग किए जाने की घटना सामने आई थी। जिसपर 3 आरोपियों के खिलाफ SC/ST और 307 हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सौजन्य: Dainik bhaskar
नोट : यह समाचार मूलरूप से www.bhaskar.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









