पूर्व प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज
सुबेहा। दलित महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने आखिर कार पूर्व प्रधान पति व प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सुबेहा थाना क्षेत्र के गांव केरहनपुरवा निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह की पत्नी पूर्व प्रधान हैं। इस बार पंचायत चुनाव में उन्होंने अपने समर्थक को चुनाव लड़वाया था। जिसमें उसकी जीत हुई। प्रधान का पूरा काम सोनू सिंह ही देखते हैं। इसी पंचायत की जमीन हुसैनाबाद गांव निवासी दलित महिला मूलमा देवी कुछ दिन पहले सोनू सिंह के यहां गई थी।
सोनू सिंह ने महिला पर उसके समर्थक को वोट न देने का आरोप लगाते हुए अभद्रता व मारपीट की। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी लेकिन पुलिस मामले में महिला पर समझौता के लिए दबाव बनाती रही। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की थी। इसके बाद पुलिस ने पूर्व प्रधान पति व प्रधान प्रतिनिधि सोनू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
साभार : हिन्दुस्तान
नोट : यह समाचार मूलरूप से www.livehindustan.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









