पांच साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या
बादशाहपुर/गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र के एक गांव में सात माह से किराये पर रहने वाले युवक ने पड़ोस में रहने वाली पांच साल की मासूम को चॉकलेट दिलाने के बहाने घर से ले जाकर खेत में दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। आरोपी हैवानियत की सभी हद पार कर दी। बच्ची के शरीर पर काटने के निशान मिले हैैं। भोंडसी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दलित एक्ट, दुष्कर्म व हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
यूपी के गांव का रहने वाला परिवार सात साल से गांव में रहता है।
मासूम के पिता ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक राजा मंडल (22) निवासी बिहार उसकी बेटी को लेकर कुछ दिलाने की बात कह कर घर से ले गया था। काफी देर तक वापस नहीं आया तो उसकी पत्नी ने पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ घर के पीछे खेत में देखा तो बेटी मृत पड़ी थी। उसके पास आरोपी खड़ा था। घटना की जानकारी भोंडसी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मासूम को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शराब भी पी रखी थी। मासूम के शरीर पर काटने के निशान मिले हैं।
मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की खबर गांव में अग की तरह फैल गई। ग्रामीण एकत्रित हुए वह थाने पहुंच कर आरोपी को अपने हवाले करने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद वह उसे पीटना चाहते थे। पुलिस ने विरोध कर उनका वहां से हटा दिया। पुलिस के खिलाफ वह नारेबाजी करने लगे और जाम लगाना चाहते थे। घटना की जानकारी आस-पास के थाना प्रभारी को दी गई। सभी मौके पर पहुंचे। गांव वालों को समझा बुझा कर वापस भेजा। मासूम का पोस्टमार्टम बोर्ड के द्वारा सोमवार को किया जाएगा। उसके बाद मौत के अन्य कारणों का खुलासा होगा।
साभार : अमर उजाला
नोट : यह समाचार मूलरूप से www.amarujala.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !