आबकारी अफसर पर रिटायर्ड शिक्षक से मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहीरकेला के आश्रित ग्राम आमापाली में आबकारी विभाग के अधिकारी रंजीत गुप्ता की टीम द्वारा शराब पकड़ने के लिए आदिवासियों के घर में छापा मारा, जहां घर पर महिलाएं ही थी। इस दौरान विभाग के अधिकारी रंजीत गुप्ता व टीम ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया, वही सेवानिवृत्त शिक्षक के साथ मारपीट की और घर में उपस्थित आदिवासी महिलाओं के साथ गाली गलौजकर अपमानित किया। महिलाओं से पैसे की भी वसूली की गई ।
एक अन्य महिला को पीएनबी बैंक घरघोड़ा के ब्रांच से 20 हजार की रकम निकाल कर आबकारी अधिकारी को दिया तब उसे रास्ते में छोड़ा है। पीड़ित महिलाओं व सेवानिवृत्त शिक्षक ने घरघोड़ा थाना में जाकर आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आदिवासीयों के साथ आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने दुर्व्यवहार मारपीट की घटना को लेकर अधिकारी के खिलाफ जनआक्रोश फैल गया है। आदिवासी समाज व ग्रामीणों का कहना अगर आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन करेगी।
शिकायत की जांच होगी
मामला संज्ञान में आया है जल्द जांच कर उचित वैधानिक कार्यवाही कि जाएगी।”
-दीपक मिश्रा, एसडीओपी धरमजयगढ़
साभार : दैनिक जागरण
नोट : यह समाचार मूलरूप से www.bhaskar.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









