दलित युवक ने बाइक तेज चलाने पर टोका तो तलवार से हमला कर काटा हाथ
उन्होंने कहा कि इस मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ 323, 324 व 506 SC-ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.
पानिपत( हरियाणा): मामला किला थाना क्षेत्र का है. SHO महिपाल ने बताया कि राजा खेड़ी निवासी ने एससी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई है. कुछ युवकों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था. साथ ही तलवारों से हमला किया था.
पानीपत. आजकल के युवकों में सहनशीलता बिल्कुल खत्म हो चुकी है. जिसके कारण मारपीट और विवाद के मामले हर रोज सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला पानीपत जिले के राजा खेड़ी गांव में सामने आया है. गांव में जब एक दलित परिवार ने युवक को गली में बाइक तेज गति से चलाने के लिये मना किया तो बाइक सवार ने रात को तीन साथियों के साथ आकर दलित परिवार पर तलवार से हमला बोल दिया. इसमें परिवार का बड़ा लड़का घायल हो गया.
पीड़ित परिवार से अजय ने बताया कि गली में बाइक लाने से मना किया तो रात को लगभग 11:00 बजे तीन युवकों ने तलवारों के साथ परिवार पर हमला बोल दिया. इस हमले में भाई का हाथ कट गया और वह लहूलुहान होकर बुरी तरह से घायल हो गया. उन्होंने कहा कि इसके बाद आरोपियों ने जातिसूचक शब्द बोले और गाली-गलौज भी की.
जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
किला थाना SHO महिपाल ने बताया कि राजा खेड़ी निवासी ने एससी एक्ट के तहत शिकायत दी है. कुछ युवकों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया व तलवारों से हमला किया. उन्होंने कहा कि इस मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ 323, 324 व 506 SC-ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. SHO ने बताया कि इस पूरे मामले की डीएसपी जांच कर रहे हैं. जब डीएसपी सतीश वत्स से बातचीत हुई तो उन्होंने कहा कि राजा खेड़ी में एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ है. जांच कर रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
घायल के बयान लिए थे
बता दें कि इन दिनों हरियाणा में अपराध के मामले बढ़ गए हैं. कल ही खबर सामने आई थी कि फतेहाबाद जिले में बुधवार को दिन दहाड़े मनी एक्सचेंज कंपनी पर धावा कर 3 अज्ञात युवकों ने कंपनी मालिक मुकेश कुमार निवासी एमसी कॉलोनी से पिस्तौल की नोक पर ढाई लाख रुपये लूट (Loot) लिए. जाते समय आरोपियों ने मुकेश के र पर चाकुओं से हमला कर उसे घायल भी कर दिया. आरोपी कंपनी में लगी डीवीआर भी उठा ले गए. गंभीर रूप से घायल मुकेश को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल के बयान लिए थे.
सौजन्य: न्यूज़ 18
नोट : यह समाचार मूलरूप से hindi.news18.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है.









