MP: उज्जैन से आया हैरान कर देने वाला वीडियो, कबाड़ी से जबरन लगवाए ये नारे, दो युवक गिरफ्तार
उज्जैन। यहां से एक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक दूसरे समुदाय के कबाड़ी वाले से जय श्री राम के नारे लगवा रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि झारड़ा थाना इलाके में कबाड़ी का काम करने वाला एक मुस्लिम युवक जैसे ही पहुंचा तो कुछ युवक बाइक पर आए और उसे रोक लिया। युवकों ने उसका सामाना फेंक दिया और उसे इलाके में न घुसने की धमकी दी। मुस्लिम कबाड़ी वाला महिदपुर के किशनपुरा का रहने है।
फिर युवकों ने उसे कहा कि ‘जय श्रीराम बोलो’। शख्स जब अपनी बात कहने लगा तो युवक दूसरे तेवर में आने लगे। डर के मारे कबाड़ी वाले ने जय श्रीराम कह दिया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में दो युवकों को आईपीसी की धारा 323, 294, 331,153(A), 505(2),34 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
साभार :न्यूज़ 24









