Arvind Kejriwal की मंत्री आतिशी करेंगी धमाकेदार खुलासा, ED ने विजय नायर से कनेक्शन का किया था जिक्र
ED ने आज एक बयान में मंत्री आतिशी के नाम का भी जिक्र किया है, जिसके चलते उनसे भी पूछताछ की संभावनाएं हैं। ऐसे में आतिशी ने अब खुद एक बड़ा खुलासा करने का ऐलान किया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को आज राउज ऐवेन्यू को र्ट ने ईडी की गिरफ्तारी और फिर 10 दिन की रिमांड के बाद आज 15 दिनों के लिए जेल में भेज दिया है। आज सुनवाई के दौरान को र्ट में ईडी ने यह भी दावा किया कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मामले में दिल्ली के मंत्री
आतिशी और सौरभ भारद्वाज (Atishi & Sourabh Bhardwaj) का नाम भी लिया है। इस बीच अब आतिशी ने ऐलान किया है कि वह कल सुबह एक बड़ा खुलासा करने वाली हैं।
दरअसल, दिल्ली सरकार की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में आतिशी ने कहा है कि वह कल (मंगलवार) सुबहर 10 बजे एक धमाकेदार खुलासा करने वाली है, ये आपको लोगों को देखना चाहिए। ऐसे में माना जा रहा है कि
कल वह दिल्ली के कथित शराब घोटाले के मामले में कुछ बड़ा खुलासा कर सकती हैं।
बता दें कि आज जब अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के एक्साइज पॉलिसी वाले केस में सुनवाई हो रही थी तो ED की ओर से ASG एसवी राजू ने बताया कि सीएम केजरीवाल ने पूछताछ के दौरान आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम लिया है।
आतिशी और सौरभ को रिपोर्ट करता था विजय नायर अहम बात यह है कि आज ही पहली बार शराब घोटाले के मामले में पहली बार सौरभ भारद्वाज और मंत्री आतिशी का नाम कोर्ट में लिया गया है। ASG राजू ने कहा कि सी एम केजरीवाल से जब ED पूछताछ कर रही थी तो उन्होंनेन्हों नेबताया कि विजय नायर मुझे नहीं बल्कि आतिशी और
सौरभ को रिपोर्ट करता था।
क्या होगा बड़ा एलान?
खास बात यह है कि आतिशी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक पो स्टर भी पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंनेन्हों नेलिखा है कि वह कल एक बड़ा और धमाकेदार खुलासा करने वाली है | पोस्टर की खासियत यह है कि न तो उसमें अरविंद केजरीवाल की कोई तस्वी र हैं और न हीआम आदमी पार्टी की। इसके चलते यह भी माना जा रहा है कि कल आतिशी कुछ बहुत ही बड़ा ऐलान कर सकती है।
कोर्ट में हैरान रह गए थे दोनों ही मंत्री इस घटनाक्रम ने आतिशी और सौरभ भारद्वाज दोनों को ही झटका दिया है। जैसे ही ED की ओर से उनके वकील ने इस बात का जिक्र किया, तुरंत सौरभ भारद्वाज और अतिशी चौंकचौं गए। दोनों ही मंत्री कोर्ट रूम में मौजूद थे। अपना नाम सुनकर सौरभ भारद्वाज तो एकदम चौंकचौं गए
और उन्होंनेन्हों नेअपने बगल खड़ी अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की ओर देखा।
अरविंद केजरीवाल ने ईडी के सामने अपने ही मंत्रियों का नाम लेकर अपनी ही सरकार की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। इसके चलते यह भी माना जा रहा है कि ईडी अब किसी भी दिन आतिशी और सौरभ भारद्वाज को भी दिल्ली के कथित शराब घोटाले के केस में समन भेज सकती है | बता दें कि इससे पहले ईडी दिल्ली के ही परिवहन में मंत्री कैलाश गहलोत से भी इसी केस में पूछताछ कर चुकी है। उनसे भी ईडी ने विजय नायर के मुद्दे पर ही सवाल किए थे।
सौजन्य :जनसत्ता
नोट: यह समाचार मूल रूप से jansatta.com में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।








