MP में दलित युवक से फिर अत्याचारः मारपीट कर पैर पड़वाए, अश्लील हरकत भी की, वीडियो वायरल
भोपाल/देवास। पिछले दिनों देवास में रामसिंह नामक दलित युवक की कुछ दबंगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो भी दबंगों ने बनाया। सिलसिला यही नहीं थमा, दबंगों ने दलित युवक से पैर भी पकड़वाये। वायरल वीडियो में आगे मारपीट करने वाला एक आरोपी अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दे रहा है।
दरअसल देवास बायपास पर 8 फरवरी को चंदेसरा उज्जैन के निवासी दलित रामसिंह को उसका दोस्त शुभम बना अपने दोस्त के जन्मदिन के बहाने ले गये फिर उस युवक को बेरहमी से पीटना शुरु कर दिया। पीटने का वीडियो भी उन्हीं युवकों में से किसी ने बनाया। मारपीट के दौरान दलित युवक से पैर छूने के लिये कहा गया, यही नहीं उसे जमीन पर लिटाकर उससे अश्लील हरकत तक कर डाली। पूरे मामले के सामने आने के बाद थाना बीएनपी ने 2 दिन पहले शुभम बना सहित 7 युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के बावजूद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
सौजन्य : Lalluram
नोट: यह समाचार मूल रूप से lalluram.com में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।









