हॉस्टल में आदिवासी छात्रा ने लगाई फांसी: दुपट्टे को फंदा बनाकर लगाया मौत को गले, संदेह के घेरे में छात्रावास प्रबंधन
शहडोल। जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में छात्रा का शव फंदे से लटका हुआ मिला। छात्रा कक्षा 9वीं में थी। आदिवासी छात्रा ने हॉस्टल के रूम में दुपट्टे के फांसी का फंदा बनाकर सुसाइड किया है।
सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले में हॉस्टल प्रबंधन पर कई सवाल उठ रहे हैं। मामले की जानकरी लगते ही जयसिंहनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में जुटी हुई है। जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के आवासीय आदिवासी बालिका छात्रावास में यह घटना हुई है।
सौजन्य : Lalluram
नोट: यह समाचार मूल रूप से lalluram.com में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।









